Begin typing your search above and press return to search.

Pakhanjur Murder News: बॉयफ्रेंड निकला हत्यारा, गला दबाकर हत्या कर झाड़ियों मेें फेंकी लाश, इस वजह से परेशान होकर उतारा मौत के घाट

Pakhanjur Murder News: कांकेर जिले के पखांजूर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी । इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है...

Pakhanjur Murder News
X

सोर्स-इंटरनेट, एडिट- npg.news  

By Chitrsen Sahu

Pakhanjur Murder News: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मिले युवती के कंकाल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका बॉयफ्रेंड ही निकला, जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। यह घटना पखांजूर थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पुलिस ने युवती की हत्या के मामले में उसके बॉयफ्रेंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था। ढाई महीने बाद जब युवती का कंकाल मिला और इस पूरे मामले की जांच की गई, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

युवती के कंकाल की गुत्थी सुलझी

जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी गांव में झाड़ियों के बीच एक लड़की का कंकाल मिला था, जिसकी पहचान बड़े कापसी गांव में रहने वाली कुमारी संगीता उसेंडी के रूप में की गई थी। पुलिस कॉल डिटेल्स और पूछताछ करते हुए उसके बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा तक पहुंच गई। इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई, तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

शादी के लिए दबाव बनाने पर की हत्या

आरोपी दिनेश दुग्गा ने बताया कि संगीता उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की थी और प्लानिंग के तहत वह अपने दो दोस्तों के साथ 16 नवंबर 2025 की रात बड़े कापसी गांव पहुंचा और संगीता को मिलने बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे।

नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

17 नवंबर को जब संगीता के परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की तो वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। घटना के ढाई महीने बाद जब संगीता का कंकाल मिला, तो पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालते हुए आरोपी दिनेश दुग्गा और समनदीप पन्ना सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story