Begin typing your search above and press return to search.

Crime Alert : बाप ने 1 लाख रुपये में बेच दिया अपना बेटा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Crime Alert : ओडिशा के बालासोर में एक पिता ने अपने ही मासूम बच्चे का सौदा कर उसे पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति को बेच दिया. सोशल मीडिया पर सौदेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. आरोपी पिता ने पूछताछ में बताया कि आर्थिक तंगी और चार बच्चों के पालन-पोषण में असमर्थता के कारण उसने यह कदम उठाया.

Crime Alert : बाप ने 1 लाख रुपये में बेच दिया अपना बेटा, वजह जान चौंक जाएंगे आप
X

Crime Alert : बाप ने 1 लाख रुपये में बेच दिया अपना बेटा, वजह जान चौंक जाएंगे आप

By Uma Verma

Crime Alert : बालासोर : ओडिशा के बालासोर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहाँ एक पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़े यानी ढाई साल के मासूम बेटे का सौदा महज 1 लाख रुपये में कर दिया. गनीमत रही कि इस सौदेबाजी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को पश्चिम बंगाल से सही-सलामत बचा लिया है.

वीडियो से खुला राज

यह मामला नीलगिरि इलाके के बारिसाही गांव का है. आरोपी पिता राकेश कुमार बेहेरा, जो पेशे से राजमिस्त्री है, उसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. वीडियो में वह एक शख्स से अपने बच्चे की कीमत तय करते और पैसों की बात करते दिख रहा था. वीडियो देखते ही एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो पता चला कि बच्चा गायब है और उसे बंगाल भेज दिया गया है. पुलिस की टीम ने तुरंत पश्चिम बंगाल के चिमिनीभाटी पहुंचकर बच्चे को बरामद किया.

मजबूरी या लालच

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पिता राकेश ने बताया कि उसकी दो पत्नियां हैं और कुल चार बच्चे हैं. वह गरीबी और कंगाली से इतना परेशान था, उसे बच्चों को पालना मुश्किल लग रहा था. उसने एक बिचौलिए के जरिए बच्चे को बंगाल के किसी डॉक्टर को बेचने का सौदा किया था. उसे पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये मिल भी चुके थे. राकेश का कहना है कि जिस बच्चे को उसने बेचा, वह उसकी दूसरी पत्नी का बेटा है जो उससे अलग रहती है.

पुलिस की कार्रवाई

नीलगिरि पुलिस ने आरोपी पिता और बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है. मासूम को फिलहाल बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है. पुलिस अब उस बिचौलिए और डॉक्टर की तलाश कर रही है जिसने यह सौदा कराया था. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े बच्चा चोरी या तस्करी वाले गिरोह का काम तो नहीं है.

ओडिशा से पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें

ओडिशा में बच्चों के सौदेबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जहा भद्रक जिले के भंडारीपोखरी इलाके से एक मां-बाप ने कर्ज के बोझ तले दबकर अपनी ही नवजात बच्ची को महज 35 हजार रुपये में बेच दिया था. रंजीता नायक नाम की महिला ने खुद माना था कि उस पर 80 हजार रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने पति सीपू दास के साथ मिलकर यह भयानक फैसला लिया.

दादी की शिकायत पर खुला था राज

इस शर्मनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की दादी को अपनी पोती के गायब होने का शक हुआ. उन्होंने 13 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत करवाई की और 14 जनवरी को कटक के राजाबगीचा इलाके से बच्ची को बरामद कर लिया. बच्ची को रंजीता के ही एक रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा गया था.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में बच्ची के माता-पिता, बिचौलिया बनी नानी रम्भावती नायक और बच्ची को खरीदने वाली शांति नायक को गिरफ्तार किया था. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राउत के अनुसार, इन चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. हालांकि पुलिस ने उन्हें इस शर्त पर रिहा किया था कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे और बिना बताए शहर नहीं छोड़ेंगे.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story