Begin typing your search above and press return to search.

ओडिशा में हैवानियत: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया रेप, फिर 'मददगार' ने लूटी आबरू; फिर चौथी मंजिल से फेंका नीचे ; मौत

Odisha Crime News : ओडिशा के पारादीप में एक 23 साल की युवती के साथ एक ही दिन में दो बार दरिंदगी की गई. पहले शादी का झांसा देकर बुलाने वाले प्रेमी ने सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया और फिर मदद के बहाने एक अजनबी शख्स ने हवस का शिकार बनाकर उसे छत से नीचे फेंक कर मार डाला.

ओडिशा में हैवानियत: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया रेप, फिर मददगार ने लूटी आबरू; फिर चौथी मंजिल से फेंका नीचे ; मौत
X

ओडिशा में हैवानियत: शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया रेप, फिर 'मददगार' ने लूटी आबरू; फिर चौथी मंजिल से फेंका नीचे ; मौत

By Uma Verma

Paradeep Girl Rape Murder Case : पारादीप : ओडिशा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. एक 23 साल की युवती, जो अपने प्रेमी के साथ घर-बार छोड़कर सुनहरे भविष्य के सपने देख रही थी, उसे पहले अपने ही प्यार से धोखा मिला और फिर एक अजनबी की हवस और बेरहमी का शिकार होना पड़ा. एक ही दिन में दो बार हुई दरिंदगी के बाद युवती की हत्या कर दी गई.

प्यार के नाम पर मिला पहला धोखा

घटना 22 फरवरी की बताई जा रही है. पीड़िता अपने प्रेमी के बुलावे पर शादी करने के इरादे से घर से निकली थी. प्रेमी ने उसे मंदिर चलने का झांसा दिया था, लेकिन वह युवती को मंदिर ले जाने के बजाय एक सुनसान इलाके में ले गया, जहाँ उसने उसके साथ बलात्कार किया. अपनी हवस मिटाने के बाद वह पत्थर दिल प्रेमी उस बदहवास लड़की को एक बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया.

मदद के नाम पर दूसरा धोखा

प्रेमी से धोखा खाई युवती बस स्टैंड पर बैठी थी, तभी वहां झारखंड का एक व्यक्ति अपनी बाइक से गुजरा. उसने रोती हुई लड़की को देखा और मदद का झूठा भरोसा दिलाया. बेबस लड़की को लगा कि शायद कोई उसकी मदद करने आया है, लेकिन वह शख्स पहले वाले से भी बड़ा दरिंदा निकला. वह उसे पारादीप स्थित अपने किराए के कमरे की छत पर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया. जुर्म छुपाने और हवस मिटाने के बाद उस शख्स ने लड़की को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

तीन दिन बाद खुला राज, गरमाई राजनीति

युवती के भाई ने 25 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस की जांच में इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ. इस जघन्य अपराध ने पूरे ओडिशा को हिलाकर रख दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ हैं और बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. अराजकता का यह आलम बर्दाश्त से बाहर है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.


पारादीप के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के अगले ही दिन, 23 फरवरी की सुबह युवती की लाश पुलिस को मिली थी, जिसे शुरू में आत्महत्या मानकर दर्ज किया गया था. इससे पहले 22 फरवरी की शाम को ही भाई ने तिरतोल थाने में अपनी बहन के लापता होने की सूचना दे दी थी. मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और मुख्य आरोपी प्रेमी व झारखंड के उस अजनबी दरिंदे, दोनों को दबोच लिया है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत किडनैपिंग, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ऐसा मामला गाजियाबाद से भी आया था

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्यार और भरोसे के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई थी. जहाँ निकाह का झांसा देकर बुलाने वाले प्रेमी ने ही युवती की जान ले ली थी. शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने पहले युवती के साथ दरिंदगी की और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपियों ने पहचान छिपाने के इरादे से युवती की लाश को एक सूटकेस में बंद कर लोनी इलाके के पास फेंक दिया, ताकि किसी को भनक न लग सके.

इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने लावारिस सूटकेस से बरामद शव की शिनाख्त की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था. जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story