Naxal Encounter कुख्यात नक्सली कमांडर का एनकाउंटर, जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर...

Naxal Encounter कुख्यात नक्सली कमांडर का एनकाउंटर, जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर...
X
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के नक्सल प्रभावित कंधमाल जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षबलों की टीम ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है।

Naxal Encounter: रायपुर/ओडिशा। छत्तीसगढ़ से सटे ओडिशा में जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया गया है। मारे गये नक्सलियों पर 1 करोड़ से ज्यादा से इनाम घोषित था। मुठभेड़ में बड़ी जानकारी यह हैं कि जवानों ने शीर्ष नक्सली कमांडर गणेश उईके को भी ढेर कर दिया है। गणेश उईके सेंट्रल कमेटी मेंबर था। मारे गये चारों माओवादियों के शव को बरामद कर लिया गया है।

राम्पा के जंगल में मुठभेड़

दरअसल, छत्तीसगढ़ से सटे ओड़िशा के कंधमाल जिले और गंजम जिले से लगे राम्पा के जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इस सूचना पर ओड़िशा स्पेशल स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी, सीआरपीएम और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली।

जवानों को जंगल में आते देख वहां मौजूद नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गये माओवादियों में शीर्ष नक्सली कमांडर गणेश उईके भी शामिल है।

चार माओवादियों के शव को बरामद

बताया जा रहा हैं कि सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत चार माओवादियों के शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मौके से दो इंसास राइफल, और एक नग 303 राइफल बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों द्वारा घटना स्थल पर सर्च अभियान जारी है। इस पूरे ऑपरेशन को लीड कंधमाल एसपी और डीआईजी ऑपरेशन आईपीएस अखिलेश्वर सिंह कर रहे है।

ओड़िशा पुलिस मुठभेड़ को लेकर कुछ देर बार प्रेसवार्ता कर मीडिया को इसकी जानकारी देगी।

Tags

Next Story