Begin typing your search above and press return to search.

CG Naxalite News: CG में नक्सल हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: गोला-बारूद, तीर, धनुष, मैगजिन समेत कई विस्फोटक सामान जब्त...

CG Naxalite News: नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सल हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए कई हथियार और हथियार बनाने का सामान बरामद किया है ।

CG Naxalite News
X
फेटो सोर्स, npg.news
By Chitrsen Sahu

CG Naxalite News: नारायणपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रों में चलाए जा रहें नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सल हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान गोला-बारूद, तीर, धनुष, मैगजिन समेत कई विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।

नक्सली डंप का भंडाफोड़

दरअसल, नारायणपुर पुलिस और DRG की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनपुर थाना क्षेत्र के कोरसकोड़ो पांगुड कंदुलपार इलाके में नक्सली डंप छिपाया गया है, जिसके बाद टीम ने गुरुवार को इलाके में पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हथियार, हजारों लोहे की पाईप, 1000 किलो एल्यूमीनियम छड़े सहित इलेक्ट्रिक कटर और वेल्डिंग का सामान बरामद किया।


सर्च अभियान में हथियार सहित कई सामान बरामद

1. लोहा पाईप हाफ इंच - 584 नग

2. लोहा पाईप 1 इंच - 588 नग

3. लोहा पाईप डेड इंच - 70 नग

4. लोहा पाईप 02 इंच - 30 नग

5. लोहा पाईप (छोटा) डेड इंच - 11 नग

6. लोहा पाईप ढाई इंच - 03 नग

7. एल्युमिनियम हाफ इंच - 140 नग

8. एल्युमिनियम 2 इंच - 32 नग प्रत्येक वज़नी 8 कि.ग्रा

9. एल्युमिनियम 3 इंच - 30 नग प्रत्येक वज़नी 22.5 कि.ग्रा

10. बीजीएल सेल - 61 नग

11. बीजीएल सेल (छोटा) - 21 नग

12. तीर धनुष बीजीएल - 46 नग

13. SLR खाली मैगजिन - 14 नग

14. पिस्टल खाली मैगजिन - 01 नग

15. टुलू मोटर - 01 नग

16. केरोसिन ब्रश ब्लू पम्प - 05 नग

17. कटर व्हील - 310 नग

18. स्क्रू (छोटा) - 04 पेकेट

19. स्क्रू (बाड़ा) - 01

20. लाईट Three पिन - 06 नग

21. लाईट सिंगल बटन - 10 नग

22. वेल्डींग ईलेक्ट्रोड होल्डर - 01 नग

23. वर्गों इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पैक्ट स्केल - 01 नग

24. मोटर सायकल स्पोक - 44 नग

25. रेतमल - 05 नग

26. ग्रेन्डर मशिन - 02 नग

27. ग्रेन्डर टूल बाक्स - 01 नग

28. स्टोक पिन - 40 नग

29. स्टोक वायसर - 11 पेकेट

30. ग्रेडिंग विल - 05 नग

31. मोटर पट्टा (रबड) - 05 नग

नक्सवाद के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई- SP रॉबिन्सन गुरिया

इस मामले में नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया का कहना है कि सर्च अभियान में बरामद हथियार सहित अन्य सामानों को सोनपुर थाने में रखा गया। साथ ही इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नक्सवाद के विरूद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांती और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही डेड लाइन तक हम नक्सलमुक्त बस्तर के सपने को साकार करेंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story