Begin typing your search above and press return to search.

Muzaffarnagar Murder: सपा सभासद के भतीजे ने की युवक की हत्या: स्टंटबाजी करने से रोका तो चाकू से गोदा

Stunt Baji Karne Se Rokne Par Hatya: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी सभासद अन्नू के भतीजे ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की गलती बस इतनी थी कि उसने उसे स्टंटबाजी करने से रोक दिया था। घटना के बाद से सभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Muzaffarnagar Murder: सपा सभासद के भतीजे ने की युवक की हत्या: स्टंटबाजी करने से रोका तो चाकू से गोदा
X

Muzaffarnagar Murder

By Chitrsen Sahu

Stunt Baji Karne Se Rokne Par Hatya: मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी सभासद अन्नू के भतीजे ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक की गलती बस इतनी थी कि उसने उसे स्टंटबाजी करने से रोक दिया था। घटना के बाद से सभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

एक ही इलाके में रहते थे आरोपी और मृतक

यह पूरा मामला खालापार थाना क्षेत्र के दक्षिणी खालापार इलाके का है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक एक ही इलाके के रहने वाले थे। दोनों के बीच स्टंटबाजी को लेकर विवाद हो गया, इसके बाद आरोपी ने अपने चाचा और भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मृतक का टोकना आरोपी को नागवार गुजरा

बताया जा रहा है कि दक्षिणी खालापार इलाके में मंगलवार को आरोपी स्टंटबाजी कर रहा था, जिसे मृतक ने ये कहते हुए टोक दिया कि गली से सब निकलते हैं और बच्चे भी खेलते है कोई चपेट में आ गया तो दिक्कत हो जाएगी। फिर क्या था मृतक का टोकना आरोपी को नागवार गुजरा और उसने हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली।

युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

युवक मंगलवार रात को जब गली में खड़ा था, तभी आरोपी अपने चाचा और भाई के साथ वहां आ पहुंचा और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले मे वह लहूलुहान हो गया, जिसके बाद आसपास में मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सभी आरोपी परिवार सहित हुए फरार

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी,उसके समाजवादी पार्टी सभासद चाचा और भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया। शिकायत पर पुलिस ने भी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी। मामले में एसपी सीटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वह परिवार सहित फरार हो गए थे। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story