Mungeli News: ईसाई धर्म लो, तुम्हे कोई दिक्कत नहीं होगी, लालच देकर धर्म परिवर्तन करने वाला गिरफ्तार, मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mungeli News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन और चंगाई सभा आयोजित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Mungeli News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी बद्री साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एक मकान में हिन्दु समाज के लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहा था। पुलिस को शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर चंगाई सभा को बंद करवाये और आरोपी बद्री साहू को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, प्रार्थी यशंवत सिंह परिहार 45 साल ने सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित आवेदन पेश किया था। शिकातय में बताया था कि 27 जुलाई (आज) सुबह साढ़े 10 बजे मजगांव पारा तिलक वार्ड मुंगेली में सुनील कुमार लाल के मकान में हिन्दु समाज के लोगों को इकट्ठा कर बद्री साहू निवासी सारंगपुर कबीरधाम के द्वारा धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। आरोपी युवक हिन्दु परिवार के लोगों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करा कर उन्हें बोल रहा था कि ईसाई धर्म लो, तुम्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। तुम्हारे देवी-देवता कुछ नहीं कर पाते। प्रभु येशु कल्याण का रास्ता है, तुम्हारा हिन्दु धर्म बेकार है। इस तरह से लोगों को बहका कर उनका धर्म परिवर्तन कर रहा था।
शिकायतकर्ता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों का धर्म परिवर्तन करते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी बद्री साहू के खिलााफ अपराध कमांक 338/2025 धारा 299 बी0एन0एस एवं छ०ग० धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
