मंडप सजने वाला था, उधर दुल्हन झूल गई फांसी पर... कारण ऐसा कि चौंक जाएंगे...

मंडप सजने वाला था, उधर दुल्हन झूल गई फांसी पर... कारण ऐसा कि चौंक जाएंगे...
X
घर में विवाह की तैयारी पूरी हो चुकी थी, सात फेरे से पांच दिन पहले मंडप सजने वाला था, ठीक उसके एक रात पहले दुल्हन ने जान दे दी। अब शहनाई की गूंज की जगह घर में मातम पसर गया है।

जशपुर। छत्तीसगढ़ से एक बेहद ही चौंकाने वाली और संवेदना को झकझोर देने वाली खबर मिली है। मायके पक्ष के कुछ परिवार की नाराजगी ने इतना गहरा असर किया कि दुल्हन ने फांसी लगा ली। शादी की पूरी तैयारी धरी रह गई है।

सरगुजा संभाग के पत्थलगांव के ग्राम सुखरापारा के कठरापारा में यह घटना घटी है। इसके बाद आसपास के गांव में भी मातम पसर गया है और ग्रामीणों को यह घटना झकझोर गई है। पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुखरापारा निवासी पंकज सिदार का विगत लगभग दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार से प्रेम संबंध था। चूंकि लंबे समय से परिचित थे, इस कारण सहमति से दोनों साथ भी रहने लग गए थे। युवक और युवती के परिवारों के बीच भी बातचीत चलती रही। इस बीच परिजनों ने दोनों की शादी के लिए भी हामी भर दी थी।

इसके बाद 13 से 15 अप्रैल के बीच विवाह की रस्म होने का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया। युवती के घर में भी शादी की तैयारी कर ली गई। फिर घर में शादी के लिए मंडप बनाने के साथ विवाह के रस्म शुरू होने वाले थे। युवती के रिश्तेदारों को भी न्यौता जा चुका था, तभी इस बात की चर्चा हुई कि युवती के मायके पक्ष के कुछ परिवार विवाह में नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बात सामने आने के बाद मोनिका काफी तनाव में थी।

संभवत: विवाह में मायके पक्ष के लोगों के नहीं आने की बात से गहरी ठेस लग गई थी। परिजनों ने जानकारी दी है कि घटना जिस रात हुई, उस रात वह काफी ज्यादा तनाव में दिखी और उसने रात में भोजन भी नहीं किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। अगली सुबह भी घर में शादी की तैयारी की बात चलती रही, मगर युवती के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। परिजनों ने पहले सोचा कि सो रही होगी।

इसके बाद काफी इंतजार के बाद और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो कमरे में झांक कर देखने पर युवती अपने दुपट्टे के साथ फांसी पर झूलती हुई मिली। ग्रामीणों के जरिए पुलिस को खबर मिली और पत्थलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story