MLA Lakheshwar Baghel: कांग्रेस विधायक की पत्नी पर चाकू से हमला, दोनों हाथों की नसे काटी, गले पर भी वार, आईसीयू में भर्ती
MLA Lakheshwar Baghel: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक की पत्नी पर चाकू से हमला हो गया। इस हमले में विधायक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MLA Lakheshwar Baghel: बस्तर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला हो गया। घटना में विधायक की पत्नी के हाथों की दोनों नस कट गई और गले पर भी गंभीर जख्म के निशान है। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में विधायक पत्नी को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह 8 बजे की है। आरोपी ने विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एमएलए की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि किसने हमला किया और क्यों हमला किया? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
बताया जा रहा है कि जब एमएलए की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, इस दौरान उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने सिर्फ भतीजा शब्द ही लिखा।
फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया। विधायक की पत्नी पर हमले की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं, एमएलए की पत्नी की हालत गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
जानिए कौन है कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल
विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मनीराम कश्यप को 6434 वोट से हराया है। वह बस्तर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद, स्वयंसेवी संस्था जन जागरण युवक मंडल बस्तर जैसे सामाजिक संस्थाओं के भी सदस्य रहें है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व 13 सालों तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की भी जवाबदारी लखेश्वर बघेल ने संभाली है।
राजनैतिक जीवन का परिचय
लखेश्वर बघेल 2000 से 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर रहे। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद स्वयंसेवी संस्था बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल, सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति एवं अन्य समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। 2005 से 2018 तक वे प्रदेश प्रतिनिधि रहे एवं 2005 से 2018 तक वे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे। वह बस्तर जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे। साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक भी रहे। 2013 में लखेश्वर बघेल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में लखेश्वर बघेल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जीता है। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल को 68401 वोट मिले। भाजपा के मनीराम कश्यप को 61967 वोट मिले। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने 6434 वोट से चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर नोटा रहा। उसे 2738 वोट मिले। यहां कुल 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।लखेश्वर बघेल लोकप्रिय होने के साथ ही सक्रिय नेता है। हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते है। जिसके चलते उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं हुई और वे तीसरी बार चुनाव जीत गए।
2014–15 में लखेश्वर बघेल सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2016-17 में भी सदस्य विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017–18 में वे सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2018-19 में सदस्य लोक लेखा समिति, प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 2021 तक वे सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-20 में वे विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण बनें।
