Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: सरकारी नौकरी और फर्जी डिग्री देने के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से साक्षी सिंह गिरफ्तार, ऐसे लगाती थी चूना

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 2.34 करोड़ की ठगी के मामले में दिल्ली से एक युवती को गिरफ्तार किया है। महिला ने ठगी के आरोपियों को फर्जी डिग्री दी थी....

Raipur News: सरकारी नौकरी और फर्जी डिग्री देने के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से साक्षी सिंह गिरफ्तार, ऐसे लगाती थी चूना
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। फर्जी डिग्री और पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों पर नौकरी लगाने के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी में शामिल युवती को रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है। महिला ने ठगी के आरोपियों से रुपये लेकर MBBS-BAMS की फर्जी डिग्री दी थी। पूर्व में ठगी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 17 फरवरी 2026 को पीड़ित संजय निराला ने धोखाधड़ी की शिकायत थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि आरोपी भुनेश्वर, बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे ने पीड़ित व उसके रिश्तेदारों को पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने नौकरी लगाने के एवज में सभी से कुल 2.34 करोड़ रूपए लिए थे। रूपए देने के बाद भी पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली।

पीड़ितों ने जब रूपए की मांग की तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया और मोबाइल व ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में चार आरोपी भुनेश्वर, बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे को पकड़ा था। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया था कि ठगी के लिए एमबीबीएस व बीएमएस की फर्जी डिग्री साक्षी सिंह से लिए थे। साक्षी ही उन्हें फर्जी डिग्री बनाकर दी थी।

पुलिस ने साक्षी का पता लगाया तो उसका लोकेशन दिल्ली में मिला। पुलिस टीम दिल्ली में रेड कार्रवाई कर साक्षी सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर डी.वाई पाटिल विद्यापीठ यूनिवर्सिटी पुणे का फर्जी एमबीबीएस व बीएएमएस की डिग्री तैयार कर आरोपियों को देने की बात स्वीकार की।

पुलिस टीम ने साक्षी सिंह के कब्जे से तीन मोबाइल जब्त कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

साक्षी सिंह पिता अनिल कुमार सिंह 28 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता राजनगर 2, साउथ वेस्ट नई दिल्ली।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story