Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: भगवान शिव के 4 अनूठे भक्त! जल चढ़ाने के लिए मंदिर में की चोरी, फिर ऐसे हुए गिरफ्तार

CG Crime News: जांजगीर चांपा: सावन के महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पदयात्रा करके मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के चार भक्तों को भी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई, वे चारों जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने जो काम किया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

भगवान शिव के अनूठे भक्त! जल चढ़ाने के लिए मंदिर में की चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By Chitrsen Sahu

CG Crime News: जांजगीर चांपा: सावन के महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पदयात्रा करके मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के चार भक्तों को भी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई, वे चारों जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने जो काम किया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

भोलेनाथ के मंदिर में ही की चोरी

यह पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, चारों भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने ओडिसा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के ही मंदिर में चोरी करने की रणनीती बना डाली और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पर ही हाथ साफ कर दिया।

घोघड़ धाम से लौटते ही हुए गिरफ्तार

मंदिर से दान पेटी चोरी करने के बाद उन्होंने दान पेटी से मिले पैसे का इस्तेमाल घोघड़ धाम जाने के लिए किया और वह सफल भी रहे। चारों खुशी-खुशी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से घोघड़ धाम से वापस लौट रहे थे, तो जांजगीर पुलिस ने तीन नाबालिग सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने चारों के कब्जे से चोरी की रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस को मिली सफलता

पुलिस को शिकायत मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर से किसी ने दान पेटी चोरी कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरु की। तभी पुलिस को खबर लगी की चार युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को जब चारों ओडिशा के घोघड़ धाम से लौट रहे थे तो पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से चोरी का रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद किया।



Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story