Begin typing your search above and press return to search.

Mainpuri News: कचरे की वजह से दो पक्षों में खूनी संघर्ष: गोलीबारी में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Kachre Ko Lekar Hui Golibari: मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कचरे की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Mainpuri News: कचरे की वजह से दो पक्षों में खूनी संघर्ष: गोलीबारी में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
X

Mainpuri News

By Chitrsen Sahu

Kachre Ko Lekar Hui Golibari: मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कचरे की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी, जिसमे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जगरुपपुर गांव का है। जहां, के रहने वाले भूदेव और योगेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद हो गया। वजह ये थी कि भूदेव के परिवार ने योगेंद्र सिंह के घर के बाहर कचरा फेंक दिया था। योगेंद्र सिंह ने जब इसका विरोध किया तो भूदेव के परिवार वालों ने विवाद शुरु कर दिया। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

गोलीबारी में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। लेकिन इस बीच भूदेव के परिवार ने फायरिंग शुरु कर दी। इस गोलीबारी में भूदेव की मौत हो गई। वहीं उसी पक्ष के दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

आरोपी अपने बेटों के साथ फरार

घायलों को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। जहां पर उन दोनों का इलाज जारी है। जिसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाने में की गई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु की तो आरोपी अपने बेटों के साथ भाग खड़ा हुआ।

युवकों का इलाज अस्पताल में जारी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच घर के बाहर कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई है और दो युवकों का इलाज अस्पताल में जारी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story