Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund News: तरबूज के नीचे 1.12 करोड़ का गांजा, ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहे थे तस्कर, 6 गिरफ्तार

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। तरबूज की आड़ में गांजा छुपाकर तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 225 किलो गांजा जब्त किया गया है।

Mahasamund News: तरबूज के नीचे 1.12 करोड़ का गांजा, ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने ला रहे थे तस्कर, 6 गिरफ्तार
X
By Sandeep Kumar

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 1.12 करोड़ का गांजा जब्त किया है। साथ ही 6 तस्करों को भी पकड़ा है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे, इसी दौरान महासमुंद पुलिस ने धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में दो मध्यप्रदेश और चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।

जानिए पूरा ममाला

दरअसल, महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा लोड कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। इस सूचना पर सिंघोडा पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों के आने का इंतेजार कर रही थी। संदिग्ध वाहन जैसे ही सिंघोडा नाका के पास पहुंची तो पुलिस ने वाहन को रूकवाया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर वाहन में तरबूज होने की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो तरबूज के ढेर के नीचे 9 बोरिया दबी मिली। बोरियों को खुलवाने पर उसमें मादक पदार्थ गांजा मिला। करीब 9 बोरियों में 213 पैकेट गांजा रखा हुआ था। गांजे का कुल वजन 225 किलो, जिसकी कीमत 1.12 करोड़ है।

पुलिस ने वाहन सवार छह आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ करने पर गांजा को ओडिशा से लोड कर छत्तीसगढ़ लाने की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि गांजे को छत्तीसगढ़ में ही खपाने की तैयारी थी।

यूपी, एमपी के रहने वाले तस्कर

पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी मध्यप्रदेश और चार आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। सभी की उम 23 से 48 वर्ष के बीच है। पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर मामले में आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

जांच में पता चला है कि पिकअप की सुरक्षा के लिए एक अन्य गाड़ी भी पीछे-पीछे आ रही थी, जो रास्ते से बचाने में मदद कर रही थी। इस वाहन में चार आरोपी सवार थे और पिकअप में दो आरोपी थे। पुलिस आरोपियों से गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है। जाँच कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story