Mahasamund News: CG में शराब माफिया बेलगाम, पुलिस पर लाठी-डंडे, ईंट, और पत्थर से जानलेवा हमला...टीआई का सिर फूटा, कई पुलिसकर्मी घायल...

Mahasamund News: CG में शराब माफिया बेलगाम, पुलिस पर लाठी-डंडे, ईंट, और पत्थर से जानलेवा हमला...टीआई का सिर फूटा, कई पुलिसकर्मी घायल...
X
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहे। कार्रवाई करने पहुंची पुलिस की टीम पर शराब तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया।

Mahasamund News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शराब तस्करों ने पुलिस पर ईंट, पत्थर और लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थानेदार के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस हमले में हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा महासमुंद जिले का मामला है।

जानकारी के मुताबिक, थाना पटेवा क्षेत्र के पचारी ग्राम में शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी विजय मारकण्डेय और विनोद मारकण्डेय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा और जैसे ही अपने वाहन में बैठाया तो आरोपियों के रिश्तेदार उग्र हो गए।

गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी, डंडों और लोहे के छड़ व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। उग्र भीड़ को देखते हुए पुलिस की टीम ने अतिरिक्त बल के लिए उच्च अधिकारियों को तत्काल फोन किया।

इधर, पुलिस बल के आने से पहले ही स्थिति अत्यंत भयावह हो गई और आरोपियों ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के सिर पर गंभीर चोट लगी। वहीं, प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस बल आने में हुई देरी के चलते मौके पर भीड़ हिंसक हो गई थी। जैसे तैसे थानेदार और पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा और काफी जद्दोजहद के बाद दोनों को थाने लाया गया। हमले में थाना पटेवा की हाईवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक सीजी 03- 6100 भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस की टीम ने पथराव और हमला करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कुछ लोग फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपियों की बहन हेमा, पिता छगन, चाचा गुलशन, दादी लीलाबाई, दादा गजेंद्र, विजय और पत्नी ज्योति, लक्की, समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सभीर आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Next Story