Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Murder News: CG में पत्नी के प्रेमी की हत्या, आधी रात रंगरलियां मना रहे थे दोनों, तभी पहुंच गया पति और फिर...

Patni Ke Premi Ki Hatya: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Mahasamund Murder News
X
npg.news
By Chitrsen Sahu

Patni Ke Premi Ki Hatya: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में मिलने आए पत्नी के प्रेमी को उसके पति ने मार डाला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने भी दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ाई पत्नी

जानकारी के मुताबिक आरोपी नकूल साहू कोसरंगी गांव के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है। उसे शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही भाटापारा में रहने वाले वाकेश साहू के साथ अवैध संबंध चल रहा है और वो रोज रात में उससे मिलने आता है। 3 फरवरी की रात जब वाकेश उसकी पत्नी से घर में मिलने आया, तो उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

इतने में वहां नकुल का छोटा भाई निर्मल भी आ पहुंचा, फिर दोनों ने मिलकर वाकेश की डंडे और ईटों से बेदम पिटाई कर दी। इस पिटाई में वाकेश की मौके पर ही मौत हो गई। 4 फरवरी की सुबह जब वाकेश के परिजनों नकुल के घर के बाहर उसका शव देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story