Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Crime News: CG में युवक की संदिग्ध मौत, रात के अंधेरे में पहुंचा था गर्लफ्रेंड से मिलने, फिर 15 दिन बाद जंगल में मिली लाश

Mahasamund Crime News: महासमुंद में एक युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। रात के अंधेरे में युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, जिसके बाद से वो लापता था।

Mahasamund Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Girlfriend Se Milne Aaye Yuvak Ki Maut: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। युवक 15 दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसके बाद से वो लापता था। वहीं अब उसकी लाश गर्लफ्रेंड के गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, युवक 15 दिन पहले अपने दोस्तों को गर्लफ्रेंड से मिलने जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से वो लापता था। वहीं अब उसका शव गुरुवार दोपहर में गर्लफ्रेंड के गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद घटना की जांच शुरु कर दी है।

सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान उद्रेश वर्मा (17) के रूप में हुई है, जो कि बलौदा बाजार जिले के सर्वा गांव में रहता था। सोशल मीडिया पर उसकी पहचान महासमुंद के ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमीनीडीह में रहने वाली लड़की से हुई थी। 29 जनवरी को उद्रेश अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ई-मेला देखने गया था।

गर्लफ्रेंड से पहुंचा मिलने, लेकिन नहीं लौटा वापस

मड़ई मेले से लौटते वक्त रात 11 बजे उद्रेश ने अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बाद भी उद्रेश अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव चला गया, लेकिन वो वापस नहीं लौटा। फिर उद्रेश के दोस्त धर्मेंद्र ने 30 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पूछताछ में जुटी पुलिस

गुरुवार को उद्रेश की लाश उसकी गर्लफ्रेंड के गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पड़ी मिली। शव बुरी तरह से सड़ गया था और कुछ हिस्सों को जानवरों ने खा भी लिया था। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद उसके डिकंपोज शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा गया। फिलहाल पुलिस उद्रेश की गर्लफ्रेंड सहित अन्य लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story