Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Crime News: देह व्यापार की शिकायत पर चार महिला गिरफ्तार, पहुंची थी मुंबई, रायपुर, अंबिकापुर और धमतरी से... जमकर हंगामा

Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद के तुमगांव में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है। पकड़ी गई सभी महिलाएं अलग-अलग जिलों की रहने वाली है।

Mahasamund Crime News: देह व्यापार की शिकायत पर चार महिला गिरफ्तार, पहुंची थी मुंबई, रायपुर, अंबिकापुर और धमतरी से... जमकर हंगामा
X
By Sandeep Kumar

Mahasamund Crime News: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक घर में छापा मारकर चार महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं पर देहव्यापार चलाने का आरोप है। पकड़ी गई चारों महिलाएं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

घटना तुमगांव क्षेत्र के नेशनल हाइवे-53 स्थित एक मकान की है। ग्रामीणों ने देहव्यापार की आशंका जताते हुये मकान में धावा बोलकर चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा और इसकी जानकारी तुमगांव पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मकान में आये दिन महिलाएं-युवतियां और युवकों का आना जाना लगा रहता है। इसी घर की एक महिला ने कुछ समय पहले ही नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया। अब उसी मकान में चार संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महाराष्ट्र की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले ही ये महिलाएं अनीता ढीढी के मकान पर आई थी। अनिता को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि तुमगांव में पिछले कुछ समय से लगातार देह व्यापार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें नहीं रोका जा रहा है। उनके पति ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी, पर पुलिस ने उन्हें ही झूठे आरोप में जेल भेज दिया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story