Begin typing your search above and press return to search.

Mahasamund Crime News: एम्बुलेंस में 2.60 करोड़ का गांजा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Ambulance Me Ganja Taskari: महासमुंद: अवैध तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिसमें वे कभी कामयाब हो जाते हैं या तो फिर पकड़े जाते हैं। लेकिन तस्करों ने अब जो हथकंडा अपनाया है वह हैरान कर देने वाला है। दरअसल, तस्करों ने एम्बुलेंस को ही गांजा तस्करी (Ambulance Me Ganja Taskari) के लिए इस्तेमाल किया, जिसके अंदर से 2.60 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है।

Mahasamund Crime News: एम्बुलेंस में 2.60 करोड़ का गांजा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
X

Mahasamund Crime News

By Chitrsen Sahu

Ambulance Me Ganja Taskari: महासमुंद: अवैध तस्करी के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिसमें वे कभी कामयाब हो जाते हैं या तो फिर पकड़े जाते हैं। लेकिन तस्करों ने अब जो हथकंडा अपनाया है वह हैरान कर देने वाला है। दरअसल, तस्करों ने एम्बुलेंस को ही गांजा तस्करी (Ambulance Me Ganja Taskari) के लिए इस्तेमाल किया, जिसके अंदर से 2.60 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है।

गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता

यह पूरा मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा है, जो कि एम्बुलेंस से गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.60 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। तस्करों को महाराष्ट्र पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

एम्बुलेंस से 2.60 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग एम्बुलेंस में गांजा भरकर भवानीपटनम से महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट के पास एम्बुलेंस को रोक लिया। वहीं जब पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी ली, तो उसके अंदर एक गुप्त चैंबर दिखाई दिया, जिसके अंदर से 5 क्विंटल 20 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की किमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है।

तीन अंतर्राज्यीय तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

इसके अलावा एम्बुलेंस में उड़िसा पासिंग फर्जी नंबर प्लेट भी पाई गई। इसी के साथ ही पुलिस ने एम्बुलेंस में सवार तीन आरोपी सागर बाघ, सुनील तावड़े और संजू अहीरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story