Mahadev Satta App Fir: भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, महादेव सट्टा एप में CBI की बड़ी कार्रवाई, सौरभ चंद्राकर समेत 21 के नाम

Mahadev Satta App Fir: सीबीआई ने महादेव सट्टा एप केस में 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एफआईआर में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का नाम शामिल है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर में भी भूपेश बघेल का नाम शामिल किया गया है। सीबीआई द्वारा दर्ज ये एफआईआर 18 दिसंबर 2024 की डेट का है मगर पब्लिक डोमेन में अभी आया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 26 मार्च को सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके कई करीबियों के यहाँ एक साथ छापा मार कार्रवाई की थी। रायपुर और भिलाई समेत करीब तीन दर्जन ठिकानों पर ये कार्रवाई की गई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री और उनके करीबियों के साथ कांग्रेस विधायक के यहां छापे से छत्तीसगढ़ की सियासत हिली ही, बड़े पुलिस अधिकारियों के यहां सीबीआई रेड से पुलिस महकमा भी हिल गया था।
छत्तीसगढ़ में इससे पहले कभी किसी आईपीएस अधिकारी के यहां सीबीआई की रेड नहीं पड़ी थी। इस बार हुआ तो एकाध नहीं, एक साथ चार आईपीएस अधिकारियों के यहां सीबीआई ने दबिश दी।
सीबीआई के ताबड़तोड़ से छत्तीसगढ़ का पुलिस महकमा सन्न रह गया है। पुलिस ही नहीं, प्रदेश की अफसरशाही में इस छापे की इसलिए चर्चा है कि इस लेवल पर कभी भी किसी जांच एजेंसी ने छापेमारी नहीं की।
बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां होली से पहले 11 मार्च को ईडी ने छापा मारा था। ईडी के अफसरों ने भूपेश से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। उनके यहां से ईडी को 33 लाख कैश बरामद हुआ था।
ज्ञात हो कि, महादेव सट्टा ऐप की पहले ईओडब्लू जांच कर रही थी। मगर बाद में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
- Mahadev Satta App FIR
- CBI Raid
- Chhattisgarh CBI Raid
- MLA Devendra Yadav
- IG Anand Chhabra
- IG Arif Shaikh
- DIG Prashant Aggarwal
- AIG Abhishek Pallav
- MLA Devendra Yadav CBI Raid
- CBI Raid News
- Chhattisgarh Police
- CBI Raid in Chhattisgarh
- Chhattisgarh News
- CG News
- npgnews
- Mahadev Satta App Scam
- chhattisgarh mahadev online satta
- satta news
-
Home
-
Menu
