Begin typing your search above and press return to search.

Madhubani Jail Weddig: रेप पीड़िता और आरोपी ने रचाई शादी: कोर्ट के आदेश के बाद जेल परिसर में ही संपन्न हुआ विवाह, बंदी बने बाराती

Madhubani Jail Me Shadi: मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को मंडल कारा परिसर शादी के मंडप में तब्दील हो गई, जहां पर रेप के आरोपी की शादी उसी केस की पीड़िता के साथ कराई गई।

Madhubani Jail Weddig: रेप पीड़िता और आरोपी ने रचाई शादी: कोर्ट के आदेश के बाद जेल परिसर में ही संपन्न हुआ विवाह, बंदी बने बाराती
X

Madhubani Jail Weddig

By Chitrsen Sahu

Madhubani Jail Me Shadi: मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को मंडल कारा परिसर शादी के मंडप में तब्दील हो गई, जहां पर रेप के आरोपी की शादी उसी केस की पीड़िता के साथ कराई गई।

बंदियों ने निभाई बारातियों की भूमिका

जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के मंडल कारा परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद रेप के आरोपी की शादी इसी केस की पीड़िता के साथ कराई गई। दोनों ने वकीलों के सामने खुशी-खुशी सात फेरे लिए। इस दौरान मंडल कारा के बंदियों ने बारातियों की भूमिका निभाई।

एक साल पहले रेप केस में हुआ था गिरफ्तार

बता दें कि एक साल पहले पीड़िता ने महिला थाने में युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला एडीजे के प्रथम न्यायालय में चल रहा है। आरोपी ने जमानत के लिए जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी, जो कि खारीज हो गई थी।

पीड़िता और आरोपी के बीच हुआ समझौता

इसके बाद आरोपी ने पटना उच्च न्यायालय में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की। इस बीच हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पीड़िता और आरोपी के बीच समझौता हो गई है और दोनों शादी करना चाहते हैं। इसके बाद हाई कोर्ट ने एडीजे न्यायालय को उनके संबंधों के पुष्टी के निर्देश दिए थे।

मंडल कारा परिसर में कराई गई शादी

जिसके बाद सभी सबूत कोर्ट में पेश किए गए और कोर्ट के आदेश के बाद मंडल कारा परिसर में शादी की सभी तैयारी शुरु की गई और दोनों की विधि विधान से शादी करा दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे। वहीं बंदियों ने इस दौरान बारातियों की भूमिका निभाई। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story