Begin typing your search above and press return to search.

Kota Chori News: चोरी करने गया था, एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर! पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें हैरान करने वाला वीडियो

Kota Chori News: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के दौरान एक चोर रसोई के एग्जॉस्ट फैन में फंस गया। शोर मचने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार।

Kota Chori News: चोरी करने गया था, एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर! पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें हैरान करने वाला वीडियो
X
By Ragib Asim

कोटा। राजस्थान के कोटा में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहा एक चोर रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंस गया। शोर मचने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए गए थे। 4 जनवरी की रात जब वे घर लौटे और मुख्य गेट का ताला खोला तो स्कूटी की लाइट में उन्होंने देखा कि रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति आधा अंदर घुसा हुआ है। यह देखकर दंपती घबरा गए और शोर मचाया।

शोर सुनते ही जुटे लोग, आरोपी फरार

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा एग्जॉस्ट फैन के छेद में ही फंसा रह गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने मकान मालिक और मौजूद लोगों को धमकी दी कि उसे छोड़ दिया जाए उसके कई साथी आसपास हैं। इसके बावजूद लोगों ने उसे नहीं छोड़ा और पुलिस को बुला लिया।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को एग्जॉस्ट फैन के छेद से बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जिस कार से मौके पर आया था, उस पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story