Begin typing your search above and press return to search.

Koriya News: मर्डर के बाद सुसाइड...पहले चाचा को फावड़े से काटा, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग

Bhatije Ne Ki Chacha Ki Hatya: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को फावड़े से काट डाला इसके बाद उसने कुएं में कुदकर अपनी जान दे दी (Bhatije Ne Ki Chacha Ki Hatya)। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Koriya News: मर्डर के बाद सुसाइड...पहले चाचा को फावड़े से काटा, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग
X
By Chitrsen Sahu

Bhatije Ne Ki Chacha Ki Hatya: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा को फावड़े से काट डाला इसके बाद उसने कुएं में कुदकर अपनी जान दे दी (Bhatije Ne Ki Chacha Ki Hatya)। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

भतीजे ने की चाचा की हत्या

यह पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र का है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खूद कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

फावड़े से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान उपेंद्र नारायण बरगाह के रूप में हुई है, जो कि जमगहना के जूनापारा में रहता था और किराने की दुकान चलाता है। वहीं आरोपी भतीजा कौशल बरगाह भी उपेंद्र के घर के बाजू में रहता था। उपेंद्र जब शनिवार दोपहर अपने दुकान के बाहर बैठा था, तभी कौशल फावड़ा लेकर वहां पहुंच गया और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फावड़े के हमले से उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद कौशल भाग निकला और घर के पास के कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने जब तक कौशल को कुएं से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story