Begin typing your search above and press return to search.

Korea Crime News: लड़की ने वीडियो कॉल कर उतारे कपड़े...फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 32 लाख, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

Video Call Par Kapde Utar Kar Blackmail: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अश्लील वीडियो कॉल के जरीए ब्लैकमेल (Video Call Kar Blackmail) कर लाखों रुपए ऐंठने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Korea Crime News: लड़की ने वीडियो कॉल कर उतारे कपड़े...फिर ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 32 लाख, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार
X

Korea Crime News

By Chitrsen Sahu

Video Call Par Kapde Utar Kar Blackmail: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अश्लील वीडियो कॉल के जरीए ब्लैकमेल (Video Call Kar Blackmail) कर लाखों रुपए ऐंठने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अश्लील वीडियो कॉल के जरीए ठगी

यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक व्यक्ति से व्हाट्सप्प में अश्लील वीडियो कॉल कर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद उससे 32 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडित की शिकायत के बाद इस मामले दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दो साल बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अश्लील फोटो भेजकर ठगी लिए 32 लाख

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर में रहने वाले बिजेन्द्र यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसे 21 मई 2023 की रात किसी ने व्हाट्सप्प में वीडियो कॉल किया था। जब उसने वीडियो कॉल उठाया तो एक लड़की अपने कपड़े उतारने लगी, जिसके बाद उसने कॉल काट कर मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद किसी लड़की ने उसे व्हाट्सप्प पर स्क्रीन शॉट लेकर अश्लील फोटो भेजे और 50 हजार रुपए भेजने को कहा। पैसे नहीं भेजने पर उसे फोटो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने 22 से 24 मई के बीच उसे 32 लाख रुपए भेज दिए।

दो आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपी किसन कुमार और नीरज कुमार को 2023 में ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें कोर्ट ने 3-3 साल के कारावास की सजा सुनाई। इस मामले की जांच जारी रखते हुए पुलिस ने दो साल से फरार दो और आरोपी अक्षय कुमार और लोकेश कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों के खाते में ठगी का 12 लाख और 4 लाख रुपए ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story