Begin typing your search above and press return to search.

Korba News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप...6 महीने पहले ही हुई थी शादी, पति पर कीटनाशक पिलाने का आरोप

Navvivahit Ki Sandigdh Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत (Navvivahit Ki Sandigdh Maut) से सनसनी फैल गई है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था और उसी ने उसको कीटनाशक पीलाया है। इधर पति ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

Korba News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप...6 महीने पहले ही हुई थी शादी, पति पर कीटनाशक पिलाने का आरोप
X

Korba News

By Chitrsen Sahu

Navvivahit Ki Sandigdh Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत (Navvivahit Ki Sandigdh Maut) से सनसनी फैल गई है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था और उसी ने उसको कीटनाशक पीलाया है। इधर पति ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। कीटनाशक पीने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार दिन की इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद मायके पक्ष ने उसके पति पर कीटनाशक पीलाने का आरोप लगाया, जिसे मृतका के पति ने निराधार बताया। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्टी-दस्त की शिकायत पर ले जाया गया अस्पताल

दरअसल, मृतका की पहचान मालती सिदार के रूप में की गई है, 6 महीने पहले ही 27 जून को बांधाखार गांव के रहने वाले जयकिशन सिदार से उसकी लव मैरिज हुई थी। 16 दिसंबर को मालती ने अपने घर में कीटनाशक पी लिया। देर शाम उसे उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद जयकिशन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला लेकर गया, वहां से उसे टीपी नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

19 नवंबर की रात मालती की इलाज के दौरान मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद मौके पर पहुंचे कार्यपालिक दंडाधिकारी ने परिजनों से बयान लिया, तो मृतका के मायके वालों ने उसके पति जयकिशन सिदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसने उनकी बेटी की ओर से कीटनाशक पीने की जानकारी 18 दिसंबर को दी। वहीं उनकी बेटी ने कीटनाशक नहीं पीने की बात कहीं थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story