Korba News: सरपंच गिरफ्तार, अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट, उपचार के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला

Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिला अस्पताल के कर्मचारी की दीवार पर सिर पटकर मारपीट करने वाले सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अस्पताल के कर्मचारी से मारपीट की थी। आरोपी ने कर्मचारी का सिर दीवार पर पटक दिया था। गंभीर हालत में कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानिए कैसे हुई थी घटना
30 मार्च 2026 को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी लाया गया था। मृतक के परिजनों के साथ बेंद्रकोना निवासी सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर भी पहुंचा था। शव का पोस्टमार्टम जल्दी करने को लेकर सरपंच वहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बुजुर्ग कर्मचारी बाल कृष्ण चनैया से मारपीट करते हुए उसका सिर दीवार पर पटक दिया था।
घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ, सोमवार की सुबह इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई।
कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और परिजनों ने घटना को लेकर जमकर विरोध किया था। साथ ही आरोपी सरपंच जयवीर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
दबाव बढ़ने पर आरोपी सरपंच को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2), 132, 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोड़ा गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी का नाम
जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश, पिता हीरा सिंह तंवर 31 वर्ष निवासी पटेलपारा, ग्राम बेंदरकोना, वार्ड क्रमांक 12, पोस्ट गोढ़ी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।
-
Home
-
Menu
