Korba News: एक्स गर्लफ्रेंड को देखा नए प्रेमी के साथ, आग बबूला हुआ पूर्व प्रेमी; युवक और एक्स गर्लफ्रेंड को मारा ब्लेड, युवक गंभीर,युवती की कटी उंगलियां
Korba News: अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ घूमता देख युवक भड़क गया। उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके नए प्रेमी पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।। वही लड़की की भी उंगलिया कट गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Crime News
Korba News: कोरबा। एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे लड़के के साथ घूमते देख युवक आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही युवती की उंगलिया कट गई है। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय आरोपी युवक मनोज सारथी का प्रेम प्रसंग एक युवती से चल रहा था। फिर लड़की से उसका ब्रेकअप हो गया। लड़की ने ब्रेकअप के बाद नया बॉयफ्रेंड बना लिया। कल 19 जुलाई की शाम युवती अपने 22 वर्षीय नए ब्वॉयफ्रेंड सूरज नगेसिया के साथ बस से कहीं गई हुई थी। जब वह घूम कर वापस आई तो टीपी नगर बस स्टैंड में बस से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उतरी। वहां उसके पुराने बॉयफ्रेंड मनोज सारथी ने उसे नए बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया। इसके बाद वह आग बबूला हो गया। उसने ब्लेड लेकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। वही बीच बचाव करने आई युवती की भी उंगली कट गई। हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मौके से तथा घायलों के बयान से जानकारी जुटा आरोपी मनोज सारथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
