Korba News: छत्तीसगढ़ में मुर्गा-शराब पार्टी के बाद दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, मचा हडकंप, पुलिस जाँच में जुटी...
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुर्गा-शराब पार्टी के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में भर्ती दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों की हालत खराब बताई जा रही है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

Korba News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुर्गा-शराब पार्टी के दौरान कुछ लोगों की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने बीमार लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दो लोगों की मौत हो गई। मामला फूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कोरबा जिले के रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के कोरकोमा शिवनगर की है। बुधवार की रात एक परिवार में मुर्गा-शराब पार्टी की दावत चल रही थी। गांव के कई लोग पार्टी में शामिल हुये थे। पार्टी में खाना खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। ग्रामीणों ने बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में राजमीन बाई और जय सिंह है। वहीं, राजकुमार और चमेली बाई समेत तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक में सास और दामाद शामिल थे। डाॅक्टरों के मुताबिक, सभी लोग फूड पाॅइजनिंग के शिकार हुए है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, 3 लोग घायल है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मृतकों के मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
