Begin typing your search above and press return to search.

Korba Crime News: परिवार के 11 लोगों को बंधक बनाकर की लूट...दीवार फांदकर घर में घुसे हथियार लैस बदमाश, कैश और गहने लेकर हुए फरार

Parivar Ko Bandhak Bnakar Lut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से लूट का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख नगद और गहने लूटकर फरार (Parivar Ko Bandhak Bnakar Lut) हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Korba Crime News: परिवार के 11 लोगों को बंधक बनाकर की लूट...दीवार फांदकर घर में घुसे हथियार लैस बदमाश, कैश और गहने लेकर हुए फरार
X

Korba Crime News

By Chitrsen Sahu

Parivar Ko Bandhak Bnakar Lut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने नकद राशि सहित जेवर लुटकर फरार हो गए। डकैती के इस सनसनीखेज वारदात को 20 हथियारबंद युवकों ने अंजाम दिया है। सभी ने अपने चेहरा नकाब से ढंक लिया था। कट्टा व चाकू की नोक पर किसान परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया था। पहले रस्सी से हाथ बांधने के बाद परिवार के सदस्यों के मुंह में कागज ठूंस दिया था। आलमारी में रखे 1.80 लाख रुपये और तकरीबन 5 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गये। डकैती का अपराध दर्ज कर पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है।

डकैती की यह घटना बालको थाना क्षेत्र का है। ग्राम पंचायत सोनगुड़ा के ग्राम तराईडांड में शत्रुघन दास का परिवार रहता है। शत्रुघन खेती-किसानी करते हैं। घर पर राशन दुकान भी चलाते हैं। मंगलवार की रात 9 बजे पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान रात तकरीबन एक बजे शत्रुघन को घर में किसी के घुसने की आहट सुनाई दी, तब उसकी नींद खुली, और जैसे ही उसने बिल्ली होने के संदेह पर घर का दरवाजा खोला, तो सामने नकाबपोश हथियारबंद बदमाश खड़े थे।

नकाबपोशों ने शत्रुघन को चाकू एवं कट्टा की नोंक पर बंधक बना लिया। इस दौरान शत्रुघन दास की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। इस पर सभी नकाबपोशों ने उन्हें भी बंधक बनाकर एक साथ एक कमरे में ले गए। रस्सी से हाथों को बांधने के बाद मुंह में कागज ठूंस दिया। बंधक बनाने के बाद आलमारी की चाबी मांगी और आराम से आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.80 लाख रूपये नकद लेकर भाग निकले।

भागते समय नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से दहशत में आये शत्रुघन और उसके परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपने हाथ खोले और घटना की जानकारी आसपास देने के साथ ही बालको थाना में सूचित दी। विजय दास ने बताया कि सभी युवक चेहरे पर स्कार्फ और गमछा बांधे हुए थे।

बालको थाना क्षेत्र में हुए डकैती की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल और बालको पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। डकैती की इस वारदात की जांच में फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है, आखिर किसान के घर इतनी बड़ी संख्या में हथियारबंद बदमाश किस मकसद से पहुंचे थे। डकैती में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है कि स्थानीय लोग हैं या फिर बाहरी भी शामिल है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story