Begin typing your search above and press return to search.

Korba Crime News: CG में चोरी का खुलासा...घर से धीरे-धीरे गायब हो रहे थे सामान, CCTV में नौकरानी की हरकत देखकर मकान मालिक भी हैरान

Naukrani Ne Ki Ghar Me Chori: कोरबा: छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने घर में चोरी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मालिक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ।

Korba Crime News
X
npg.news
By Chitrsen Sahu

Naukrani Ne Ki Ghar Me Chori: कोरबा: आपने जिस थाली में खाया उसी में किया छेद वाली कहावत तो जरूर सुनी होगी। इस कहावत को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नौकरानी ने सच कर दिखाया है, जिसने अपने ही मालिक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरानी ने की मालिक के घर में चोरी

यह घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने मालिक के घर में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद और चोरी के गहने बरामद किया गया है।

सीसीटीवी फूटेज ने खोले सारे राज

कमल किशोर दुबे ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह भानु डेंटल क्लिनिक के फर्स्ट फ्लोर में रहता है। कुछ दिनों से उसके घर से नगद और गहने गायब हो रहे थे, इसकी जांच के लिए जब उसने घर में सीसीटीवी लगाया, तो सीसीटीवी फूटेज देखकर वह दंग रह गया। चोरी कोई और नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी माना बाई कर रही थी।

कब्जे से नगद और गहने बरामद

सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कमल किशोर दुबे ने इसकी शिकायत थाने में की और फिर पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला माना बाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसने चोरी के गहने पुरुषोत्तम सोनी को बेच दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 3600 नगद, एक जोड़ी झूमका और एक जोड़ी पायल बरामद किया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story