Begin typing your search above and press return to search.

Korba Crime News: नकाबपोश बदमाशों का आतंक: मोबाइल छीनकर खुलवाया पासवर्ड, फिर ATM ले जाकर निकलवाए पैसे

Yuvak Ke Sath Lutpat: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों बदमाशों के हैसले कितने बुलंद है, इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसके साथ लूटपाट (Yuvak Ke Sath Lutpat) की। इतना ही नहीं इसके बाद उसे ATM ले जाकर पैसे भी निकलवा लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Korba Crime News: नकाबपोश बदमाशों का आतंक: मोबाइल छीनकर खुलवाया पासवर्ड,  फिर ATM ले जाकर निकलवाए पैसे
X

Korba Crime News

By Chitrsen Sahu

Yuvak Ke Sath Lutpat: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों बदमाशों के हैसले कितने बुलंद है, इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसके साथ लूटपाट (Yuvak Ke Sath Lutpat) की। इतना ही नहीं इसके बाद उसे ATM ले जाकर पैसे भी निकलवा लिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

युवक के साथ मारपीट कर की लूटपाट

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक से मोबाइल पैसे छिनकर उसे ATM ले गए, जहां उससे उसके अकाउंट से पैसे निकलवा लिए।शिकायत के 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

नशे में धुत्त थे सभी बदमाश

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महेश्वर साहू ढेंगुरनाला कोहड़िया गांव का रहने वाला है। 10 नवंबर की रात जब वह टीपी नगर स्थित नगर निगम ऑफिस जा रहा था, तभी ढोढीपारा स्वागत गेट के पास नशे में धुत्त 3 से 4 नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे रेलवे लाइन की ओर लेकर गए और उसके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की।

4 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

इस दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल निकाल लिए और पासवर्ड खुलवाकर उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी उसे ATM ले गए, जहां उससे उसके अकाउंट से पैसे निकलवा लिए। किसी तरह पीड़ित टीपी नगर स्थित नगर निगम ऑफिस पहुंचा और उसने इसकी जानकारी वहां के गार्ड को दी। इसके बाद इसकी जानकारी थाने में दी गई। शिकायत के 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story