Begin typing your search above and press return to search.

Korba Crime News: 500 रूपये के लिए कर दी थी हत्या: पुलिस ने रखा था 10 हजार रुपए का इनाम, ऐसे पकड़ाया आरोपी...

Korba Crime News: 500 रुपए उधारी के विवाद में एक ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण की हत्या कर दी। आरोपी लंबे समय से फरार था,जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रुपए का इनाम रखा था। बेटी से मिलने आने के दौरान आरोपी पकड़ा गया।

Jashpur Crime News: हैवान बाप ने 2 साल की बेटी का बेरहमी से किया कत्ल
X

Jashpur Crime News

By Gopal Rao

Korba Crime News: कोरबा। उधार दिए गए 500 रुपए की वसूली नहीं होने पर ग्रामीण ने दूसरे ग्रामीण को डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम रखा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। पर बेटी से मिलने पहुंचने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रानीमान में रहने वाले 45 वर्षीय ग्रामीण रामसिंह मरपच्ची में अपने ही गांव के 45 वर्षीय कल्याण सिंह को 500 रुपए उधार दिया था। कल्याण सिंह कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उधार में लिए रुपए वापस नहीं कर पा रहा था।

छेरछेरा के दिन रामसिंह मरपच्ची अपने उधार में दिए गए रकम मांगने कल्याण सिंह के घर पहुंचा। वह अपने रुपए तुरंत वापस मांगने लगा। कल्याण सिंह ने तत्काल रूपये देने में असमर्थता जताई तो रामसिंह ने मोहलत देने के एवज में शराब पिलाने की बात कही। पर कल्याण सिंह रुपयों की कमी के चलते शराब पिलाने में असमर्थता जताई तो नाराज रामसिंह ने कल्याण के घर में रखे डंडे को उठाकर कल्याण की पीट पीट कर मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पर आरोपी रामसिंह के द्वारा मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने के चलते कोई टेक्निकल एविडेंस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय तक आरोपी के फरार रहने पर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम भी रखा था।

इसी बीच आरोपी रामसिंह अपनी बेटी से मिलने आया था। मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरारी के दौरान वह मरवाही के एक ईंट भट्टे में मजदूरी करता था। जिसके एवज में उसे सिर्फ दो टाइम का खाना मिलता था और रुपए नहीं मिलते थे। फरारी काटने के लिए आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद सिर्फ खाना मिलने पर भी आरोपी ईंट भट्टे में जमा रहा। उसे अन्य जगह मजदूरी करने जाने पर पकड़े जाने का डर था। पर बेटी की याद आने पर वह मिलने के लिए बेटी के पास गया और पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड में भेजा है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story