Kondagaon News: छत्तीसगढ़ में होली के नाम पर गैंगरेप, चार आरोपी गुलाल लगाने पहुंचे, इसी दौरान पीड़िता को कमरे में ले जाकर किया सामूहिक दूष्कर्म
Kondagaon News: छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में गुलाल लगाने के नाम पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पीड़िता युवती के साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Kondagaon News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। गुलाल लगाने के नाम पर घर में घुस चार आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है।
जानिए पूरा मामला
घटना केशकाल के ईरागांव थाना क्षेत्र की है। होली के दूसरे दिन 5 मार्च की यह घटना है। गुरूवार को गांव के चार आरोपी 19 वर्षीय पीड़िता के घर जबरन घुस आए। इस दौरान युवती अकेली थी। आरोपियों ने युवती के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मुंह दबाकर पीड़िता को कमरे में ले गए और फिर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए।
आरोपियों ने घटना के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिए और मौके से फरार हो गए। शाम में जब पीड़िता के परिजन घर पहुंचे तो उसने खुद के साथ हुई आपबीती के बारे में बताया। पीड़िता को लेकर परिजन सीधे थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराए।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में तत्काल संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पकडे गए आरोपियों में दो नाबालिग और दो बालिग है। पकड़े गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई भी जारी है।
वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
