Kharora Accident: खरोरा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव ने जताया गहरा शोक, मृतकों को 5-5 लाख, घायलों को पचास हजार, मारे गए लोगों के नाम आये सामने...
Kharora Accident: मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी

Kharora Accident: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों के नाम
1. भूमि साहू पिता सुशील साहू, 6 वर्ष साकिन आनंद गांव बेरला
2. उमंग साहू पिता सुशील साहू, 4 माह साकिन आनंद गांव थाना बेरला बेमेतरा
3. गीता साहू पति हीरा राम साहू ग्राम मोहंदी धरसीवां
4. प्रभा साहू पति रोहित कुमार, साकिन मोहंदी धरसीवां
5. नंदनी साहू पति थानू साहू 60 वर्ष साकिन मोहंदी धरसीवां
6. एकलव्य उर्फ वासु साहू पिता विक्रम साहू, 7 वर्ष साकिन मोहंदी, धरसीवां
7. कुंती साहू पति मोती साहू, 55 वर्ष साकिन चतौट
8. कीर्ति साहू पति दूजे राम साहू साकिन चतौट
9. टिकेश्वरी साहू पति संदीप साहू, साकिन चतौट
10. टिकेश्वरी साहू पति विष्णु साहू, साकिन मनहोरा
11. महिमा साहू पिता केदार नाथ साहू, 18 वर्ष साकिन गोंदवारा थाना खमतराई
12. वर्षा साहू पति सुशील साहू, 27 वर्ष साकिन आनंद गांव थाना बेरला
13. राजबती साहू पति रामाधार साहू 60 वर्ष साकिन नगपुरा थाना मंदिर हसौद