Khallari Temple: खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी रोप-वे का केबल टूटा, नीचे गिरी श्रद्धालुओं से भरी 2 ट्रॉली, 1 की मौत, 18 घायल, 6 गंभीर, मची अफरा-तफरी...

Khallari Temple: खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी रोप-वे का केबल टूटा, नीचे गिरी श्रद्धालुओं से भरी 2 ट्रॉली, 1 की मौत, 18 घायल, 6 गंभीर, मची अफरा-तफरी...
X
Khallari Temple: छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोप-वे का केबल टूट गया और श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रॉली गिर गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए।

Khallari Temple: महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। खल्लारी माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्त दुर्घटना का शिकार हो गए। रोपवे का केबल टूटने से दो ट्रॉली नीचे गिर गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 18 से ज्यादा श्रद्धालु घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा हैं कि 18 श्रद्धालु इस घटना में घायल हुए, जिनमें से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर से 80 किलोमीटर दूर महासमुंद में प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर है। 22 मार्च को नवरात्र पर्व पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रोपवे भी लगाया गया है। रविवार होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से ही रोपवे का इस्तेमाल किया जा रहा था। माता के दर्शन के लिए 2 ट्राली में 17 से ज्यादा श्रद्धालु रोपवे में बैठे थे। इसी दौरान रोपवे 200 फीट उचे में पहुंची और फिर अचानक ट्रॉली का केबल टूट गया, जिससे ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु सीधे नीचे गिर गए और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से 6 घायलों को रायपुर रेफर किया गया। वहीं, रायपुर निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।

घायलों के नाम

घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी रायपुर) ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है।

एक महिला की मौत

राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई।

इस घटना के बाद रोपवे सेवा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। वहीं, देखरेख को लेकर गंभीर आरोप लगा कि नियमित जांच नहीं होने और रोपवे के मेंटेनेंस पर गंभीर लापरवाही बरती गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tags

Next Story