Begin typing your search above and press return to search.

Khairagarh News: CG में सनसनीखेज वारदात, अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को दबोचा

Khairagarh News: छत्तीसगढ़ में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग समेत आठ आरोपियों को पकड़ा है।

Khairagarh News: CG में सनसनीखेज वारदात, अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 12 घंटे में 6 आरोपियों को दबोचा
X
By Sandeep Kumar

Khairagarh News: खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। महिला मजदूर को मृतक छोड़ने के लिए उसके गांव गया था, जहां ग्रामीणों ने अवैध संबंध का शक जताते हुए मृतक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में ठेकेदार की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, मृतक तुलाराम पटेल 45 वर्षीय निवासी किल्लापारा खैरागढ़ ठेकेदार था और बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था। मृतक के पास ही ग्राम गाडाडीह की एक महिला मजदूर काम करती थी। महिला को मृतक कभी कभी उसके गांव अपनी मोटरसाइकिल से घर छोड़ने जाता था।

8 मार्च को भी ठेकेदारी का काम करने के बाद वो अपनी मोटर साइकिल से महिला मजदूर को छोड़ने के लिए उसके गांव गाडाडीह गया था। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने उस पर अवैध संबंध का शक करते हुए उसे घेर लिए, इसके बाद मारपीट करते हुए विवाद करने लगे। आरोपियों ने मृतक को कहा कि तुम यहां क्यों आते हो, गांव का माहौल बिगाड़ रहे हो कहते हुए हाथ, मुक्कों और लात से पिटाई कर दिए। हमले में उसके चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डाॅक्टरों ने जांच के बाद ठेकेदार की मौत की पुष्टि की। मृतक के परिजन थाने पहुंचे और मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, पिता – पल्टू यादव, उम्र 35 वर्ष

समय यादव,पिता –पल्टू यादव, उम्र 45 वर्ष

आशीष यादव उर्फ बोदू, पिता – स्व. अगनू यादव, उम्र 42

रूपलाल वर्मा, पिता – सुरेश वर्मा, उम्र 26 वर्ष

पल्टन पिता-: स्व. भारत वर्मा,उम्र 60 वर्ष

पवन वर्मा, पिता – स्व. बंजु वर्मा, उम्र 35 वर्ष साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालक, सभी आरोपी ग्राम गाडाडीह थाना खैरागढ़ के निवासी है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story