Begin typing your search above and press return to search.

Khairagarh News: CAF जवान को साथी ने मारी गोली, हुई मौत...हाथ को चीरते हुए गाल में घुसी, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

CAF Jawan Ko Mari Goli: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CAF जवान ने अपने ही साथी जवान को गोली मार दी (CAF Jawan Ko Mari Goli)। इस फायरिंग में गोली लगने ने उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पूरा मामला गातापार थाना क्षेत्र का है।

Khairagarh News: CAF जवान को साथी ने मारी गोली, हुई मौत...हाथ को चीरते हुए गाल में घुसी, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
X

Khairagarh News

By Chitrsen Sahu

CAF Jawan Ko Mari Goli: खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CAF जवान ने अपने ही साथी जवान को गोली मार दी (CAF Jawan Ko Mari Goli)। इस फायरिंग में गोली लगने ने उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पूरा मामला गातापार थाना क्षेत्र का है।

CAF जवान ने साथी जवान को मारी गोली

दरअसल, घाघरा गांव में स्थित CAF बटालियन कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब CAF के एक जवान ने अपने ही साथी जवान पर फायरिंग कर दी। गोली जवान के हाथ को चीरते हुए सीधे गाल में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सर्विस राइफल से की CAF जवान पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में की गई है, जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वहीं आरोपी जवान की पहचान अरविंद गौतम के रूप में की गई है। रविवार की रात खाना खाने के बाद जब सभी जवान घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में सो रहे थे, तभी आरोपी अरविंद वहां पहुंचा और सर्विस राइफल से सोनवीर पर फायरिंग कर दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

सर्विस राइफल से निकली गोली सोनवीर के हाथ को चीरते हुए सीधे गाल में जा लगी। घायल सोनवीर को जब अन्य जवान सोमवार सुबह जिला मुख्यालय में स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अरविंद गौतम ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक सोनवीर जाट के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जवान की गोली लगने से मौत

बता दें कि इससे पहले नारायणपुर में भी एक बड़ी घटना हुई थी। 20 दिसंबर को थाना छोटाड़ोगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए नारायणपुर डीआरजी निकली थी। 21 दिसंबर की सुबह अभियान से जवानों की टीम लौट रही थी। इसी दौरान एक जवान के हाथ से अचानक फायरिंग हो गइ। फायरिंग एक्सीडेंटल थी। इस घटना में सामने चल रहे आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लगी। डीआरजी के जवानों ने घायल जवान को तत्काल धौड़ाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई।

पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी

घटना के संबंध में पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने जवान के निधन की सूचना उनके परिजनों को दे दी हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story