Begin typing your search above and press return to search.

CG News: बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक झाड़ियों के सहारे बचा

CG News: साल्हेवारा बांध में डूब कर दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं एक मासूम झाड़ियों के सहारे किसी तरह बचा। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

CG News: बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक झाड़ियों के सहारे बचा
X
By Radhakishan Sharma

CG News: खैरागढ़। खैरागढ़–छुईखदान– गंडई जिले के साल्हेवारा बांध में डूब कर दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं एक मासूम झाड़ियों के सहारे किसी तरह बचा। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक का माहौल है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ईटार के पास साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 9 साल का तनिश डहारे और 12 साल का समीर सोनवानी तथा 13 साल का कुलेश्वर सोनवानी बांध में नहाने गए थे। नहाते–नहाते वह गहराई में चले गए। तीनों गहराई में डूबने लगे। कुलेश्वर सोनवानी किसी तरह झाड़ियों में फंसकर बाहर निकला और भाग कर गांव आ ग्रामीणों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर ग्रामीण बांध पहुंचे और बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुटी है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो– रो कर बुरा हाल है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story