Begin typing your search above and press return to search.

CG News: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी त्योहार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट खोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरु कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र से 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया गया, वहीं दूसरी ओर गुढ़ियारी, टाटीबंध और भाठागांव क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापे मारकर भारी मात्रा में खतरनाक सामग्री जब्त की गई।

CG News: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त
X
By Chitrsen Sahu

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी त्योहार रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट खोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरु कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र से 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया गया, वहीं दूसरी ओर गुढ़ियारी, टाटीबंध और भाठागांव क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापे मारकर भारी मात्रा में खतरनाक सामग्री जब्त की गई।

1,535 किलो पनीर जब्त

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की संयुक्त टीम ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां से कुल 1,535 किलोग्राम पनीर जब्त किया। जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये आंकी गई है। यह पनीर श्री डेरी एंड स्वीट्स, बोरिया खुर्द से संबंधित बताया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पनीर संदिग्ध और मानकों के विपरीत पाया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए पनीर के नमूने लैब परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अगर जांच में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यवसायियों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 6 लाख रुपये से अधिक का पनीर जब्त

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब रायपुर में नकली पनीर की इतनी बड़ी मात्रा जब्त की गई है। इससे पहले जून 2025 में भी तेलीबांधा, देवेंद्र नगर और खमतराई क्षेत्रों से 800 से 1,000 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया था। अब तक की कुल कार्रवाई में करीब 3,000 किलोग्राम से अधिक पनीर जब्त हो चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से अधिक है।

त्योहारों से पहले मिलावटी उत्पादों की बिक्री का खतरा

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों से पहले मिलावटी दूध उत्पादों की बिक्री का खतरा सबसे अधिक होता है, क्योंकि इस समय खपत अधिक होती है। पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में मिलावट उपभोक्ताओं की सेहत को सीधा नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे फूड प्वाइजनिंग, त्वचा रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण और यहां तक कि लीवर व किडनी की बीमारियां तक हो सकती हैं।

फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापेमारी

खाद्य सुरक्षा के अलावा रायपुर जिला प्रशासन ने औषधि सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर जिला प्रशासन ने गुढ़ियारी, टाटीबंध और भाठागांव क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रही फिनाइल और एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन फैक्ट्रियों में फिनाइल के साथ-साथ तेजाब (एसिड) भी तैयार किया जा रहा था, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध था। इन रसायनों में कोई भी लेबल, चेतावनी संकेत या रासायनिक संतुलन नहीं था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story