Begin typing your search above and press return to search.

Kanker Rape News: युवती से दुष्कर्म...युवक ने शादी के सपने दिखाकर जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm: कांकेर: छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर युवती को अपने हवस का शिकार (Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm) बनाया था और बाद में मुकर गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kanker Rape News: युवती से दुष्कर्म...युवक ने शादी के सपने दिखाकर जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
X

Kanker Rape News

By Chitrsen Sahu

Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm: कांकेर: छत्तीसगढ़ की कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर युवती को अपने हवस का शिकार (Shadi Ka Jhasa Dekar Dushkarm) बनाया था और बाद में मुकर गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

यह पूरा मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती को आरोपी ने न सिर्फ शादी का झांसा दिया बल्कि उसे अपने हवस का शिकार भी बनाया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिलने बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण कांत वघाड़े ने उसे 20 सितंबर को मिलने के लिए कांकेर बुलाया था। इसके बाद उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत कांकेर थाने में कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिकायत के बाद पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरु की और उसे 7 दिसंबर को रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी को कांकेर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायीक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया और फिर बाद में मुकर गया। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शादी का दबाव बनाने पर मुकरा

यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाया था। वहीं जब नाबालिग ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story