Begin typing your search above and press return to search.

Jodhpur Tantrik Viral Video: तांत्रिक मौलाना अफजल के 5 अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं का तंत्र-मंत्र के नाम पर करता था शोषण

Tantrik Maulana Ka Ashlil Video Viral: जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से मदरसा संचालक और तांत्रिक मौलाना की काली करतूत का खुलासा हुआ है। मौलाना महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। मौलाना का एक नहीं बल्कि 5 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

Jodhpur Tantrik Viral Video: तांत्रिक मौलाना अफजल के 5 अश्लील वीडियो वायरल, महिलाओं का तंत्र-मंत्र के नाम पर करता था शोषण
X

Jodhpur Tantrik Viral Video

By Chitrsen Sahu

Tantrik Maulana Ka Ashlil Video Viral: जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर से मदरसा संचालक और तांत्रिक मौलाना की काली करतूत का खुलासा हुआ है। मौलाना महिलाओं की कमजोरियों का फायदा उठाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और उनका शारीरिक शोषण करता था। मौलाना का एक नहीं बल्कि 5 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

खुद को बताता है तंत्र मंत्र का जानकार

यह पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। मौलाना अफजल का महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते पांच वीडियो वायरल हुए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि मौलाना अफजल मदरसा संचालक है और खुद को तंत्र मंत्र का जानकार बताकर लोगों की परेशानियों को दूर करने का दावा भी करता है।

मौलाना के पड़ोसी भी वीडियो देखकर हैरान

इसी के साथ ही मौलाना अफजल साइकिल बाजार और मच्छी बाजार क्षेत्र में किताबों की दुकान भी लगाता है। साथ ही मदरसा भी चलाता है। मौलाना अफजल के पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उसे कभी इस तरह की हरकत करते नहीं देखा, लेकिन अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सभी हैरान है।

भरोसा जीतकर करता था शारीरिक शोषण

बताया जा रहा है कि मौलाना अफजल उन महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, जिनके संतान नहीं होती थी। मौलाना अफजल उनका भरोसा जीतकर पहले तो तंत्र क्रिया के नाम पर अपने जाल में फंसाता था, इसके बाद उनका शारीरिक शोषण करता था। मौलाना अफजल का 5 अलग-अलग महिलाओं के साथ वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है।

घर और दुकान में ताला लगाकर मौलाना फरार

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए पुलिस के पास जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की। सदर बाजार थाना अधिकारी का इस मामले में कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरु कर दी गई है। वहीं मौलाना अफजल घर और दुकान में ताला लगाकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story