Jharkhand Crime News : माता बनी कुमाता : साहिबगंज में अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मां ने बेटे की लेली जान, झाड़ियों में फेंकी लाश
Jharkhand Crime News : अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक मां ने अपने ही नाबालिग बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दिया. यह सनसनीखेज वारदात बरहड़वा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है, जहां राज खुलने के डर से मां ने ममता का कत्ल कर दिया पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Jharkhand Crime News : माता बनी कुमाता : साहिबगंज में अवैध संबंधों के खुलासे के डर से मां ने बेटे की लेली जान, झाड़ियों में फेंकी लाश
Jharkhand Crime News : साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज में एक मां ने अपने ही बेटे की जान ले ली. दरअसल महिला का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और उसका बेटा इस रिश्ते का विरोध कर रहा था इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज खुलने के डर से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया.
यह पूरी घटना बरहड़वा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है 7 फरवरी की रात जब बेटा लापता हुआ तो पिता हेमंत साहा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था. पुलिस ने शुरू में इसे एक आम हत्या मानकर जांच शुरू की थी लेकिन जाँच में मामला पूरी तरह पलट गया और घर के अंदर का सच सामने आ गया.
मां की करतूतों का विरोध
एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने PC में बताया कि आयुष ने अपनी मां मीनू देवी को प्रेमी रोहित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था रोहित रिश्ते में महिला का भांजा लगता है इस राज के खुलने के बाद से ही आयुष मां के इन रिश्तों का विरोध करने लगा था और सबको सच बताने की बात कह रहा था.
राज खुलने के डर से हत्या
पुलिस के मुताबिक राज खुलने के डर से ही मीनू देवी और प्रेमी रोहित ने मिलकर हत्या की साजिश रची. 7 फरवरी की रात दोनों ने आयुष का गला घोंट दिया और शव को तालाब किनारे झाड़ियों में छिपा दिया. पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अज्ञात लोगों पर हत्या का झूठा आरोप मढ़ दिया.
जांच के दौरान पुलिस को आयुष के शरीर पर गला घोंटने और नाखून के निशान मिले, जिससे साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मां और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
