Jaspur Teacher News: प्रिंसिपल अरेस्ट: प्राचार्य पर महिला व्याख्याता और कर्मचारी ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jaspur Teacher News: स्कूल के प्राचार्य के द्वारा लंबे समय से स्कूल में पदस्थ महिला व्याख्याता और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षा विभाग प्राचार्य के निलंबन हेतु प्रस्ताव भेज रहा है।

CG Crime News
Jaspur Teacher News: जशपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर स्कूल की ही महिला व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत में पेश किया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
बगीचा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा में प्राचार्य के पद पर सुधीर बरला पदस्थ हैं। प्राचार्य के खिलाफ स्कूल की ही महिला व्याख्याता और एक अन्य महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और अश्लील बातचीत करते हुए अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाया। अपने शिकायत में व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने बताया है कि प्राचार्य के द्वारा लंबे समय से उन्हें परेशान किया जा रहा था। उनके ऊपर अश्लील कमेंट प्राचार्य करता था और स्कूल में अकेली देखकर अश्लील बातचीत करते हुए छेड़छाड़ करता था। फोन पर भी बिना काम के फोन लगाता था और इधर-उधर की बातें करते हुए अश्लील बातों पर उतर आता था।
15 अगस्त को भी की थी छेड़छाड़
आरोपी प्राचार्य ने महिला व्याख्याता से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद मौका देखकर शिक्षिका से छेड़छाड़ की थी। शिक्षिका के विरोध जताने पर आरोपी प्राचार्य वहां से चला गया था। इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई थी और महिला व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने पंचायत के सामने प्राचार्य के करतूतों की जानकारी दी थी
धीरे– धीरे प्राचार्य का व्यवहार सुधर जाएगा सोच उन्होंने इसे इग्नोर किया पर जब प्राचार्य के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और उसका उत्पीड़न जारी रहा तो महिला व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने बगीचा थाना पहुंच आरोपी प्राचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्राचार्य सुधीर बरला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई।
वही इस मामले के संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग के द्वारा भी प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव डीपीआई को भेजा जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी में इस मामले को बेहद गंभीर बताई है और दोषी प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही के लिए अनुशंसा करने की बात कही है।
