Jashpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है।

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम रामजीत राम है।
दरअसल, 2 जुलाई को थाना कुनकुरी क्षेत्र की पीड़ित ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 से, एक शादी कार्यक्रम के दौरान आरोपी रामजीत राम से परिचय हुआ था। दोनो फोन पर एक दूसरे से बात करते थे। इसी दौरान 24 अप्रैल को पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के यहां एक शादी कार्यक्रम में गई थी। उसी दौरान आरोपी रामजीत राम पीड़िता से मिलने उसके रिश्तेदार के गांव पहुंचा। इसी बीच सुनसान जगह पर पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। तब से लेकर लगातार आरोपी रामजीत के द्वारा पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर शादी करने से इनकार कर दिया।
महिला संबंधी अपराध होने से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना कुनकुरी में भा. द.वि. की धारा 376(2)(n) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
जाँच के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामजीत राम उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता, भूपेन्द्र यादव व महिला आरक्षक कमला पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
