Jashpur News: नाटक देखकर लौट रही नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Jashpur News: नाटक देखकर लौट रही नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, बेहोश होने पर छोड़कर भागे, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
X
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग के साथ गैंग रेप करने वाले तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाटक देखकर घर लौट रही बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना में शामिल तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि तीसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

जानिए क्या थी पूरी घटना

जशपुर जिले के थाना बागबहार क्षेत्र में 16 फरवरी की रात बागबहार थाना क्षेत्र में नाटक देखने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना वाले दिन पीड़िता गांव के बिजली सब स्टेशन के पास अचेत अवस्था में पड़ी ग्रामीणों को मिली थी। ग्रामीणों ने तत्काल बालिका को शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया था कि घटना वाले दिन नाबालिग पीड़िता नाटक कार्यक्रम देखकर अपने घर लौट रही थी। कार्यक्रम देखकर पल्सर बाइक सवार तीन आरोपी भी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने देखा कि नाबालिग अकेले अपने घर जा रही थी।

आरोपियों ने अकेलापन का फायदा उठाकर नाबालिग को लिफ्ट देने का झांसा देकर अपने साथ सुनसान जंगल ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए थे।

आरोपियों ने बालिका के बेहोश होने पर बिजली सब स्टेशन के पास रोड पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सत्यप्रकाश यादव 28 वर्ष और पीताम्बर लहरे 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बागबहार थाना क्षेत्र में बीएनएस की धारा 138, 70 (2) एवं 4,6, पाॅस्को एक्ट के तहत पकड़ा गया।

पकडे गए आरोपियों के नाम

1. सत्यप्रकाश यादव उम्र 28 वर्ष

2. पीताम्बर लहरे उम्र 30 वर्ष


Tags

Next Story