Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: 16 साल के लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म: प्रेगनेंट होने पर खिलाया गर्भपात की गोली, वारदात में जीजा भी था शामिल

Ladki Se Rape Ka Aaropi Giraftar: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा (Ladki Se Rape Ka Aaropi Giraftar) है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के जीजा को भी पकड़ा है, जिसने इस पूरी वारदात में उसका साथ दिया था।

Jashpur News: 16 साल के लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म: प्रेगनेंट होने पर खिलाया गर्भपात की गोली, वारदात में जीजा भी था शामिल
X
By Chitrsen Sahu

Ladki Se Rape Ka Aaropi Giraftar: जशपुर: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ा (Ladki Se Rape Ka Aaropi Giraftar) है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के जीजा को भी पकड़ा है, जिसने इस पूरी वारदात में उसका साथ दिया था।

आरोपी जीजा-साला गिरफ्तार

दरअसल, यह पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने पहले नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे भगा ले गया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे वारदात में साथ देने वाले आरोपी के जीजा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

नाबालिग पीड़िता के पिता ने 19 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की बेटी 17 सितंबर से लापता है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज तक उसकी तलाश शुरु की। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद पीड़िता को उड़िसा के सुंदरगढ़ से बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने जब पीड़िता से पूछताछ की तो उसने चौकाने वाले खुलासे किए।

प्रेगनेंट होने पर खिलाया गर्भपात की गोली

पीड़िता ने बताया कि 16 साल के नाबालिग आरोपी से उसकी पहचान फरवरी में हुई थी। 2 फरवरी को आरोपी गांव के एक मुंडन कार्यक्रम में आया था, उसी रात उसने उसे प्यार के झांसे में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मई में एक बार फिर शादी कार्यक्रम के दौरन आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं जब वो प्रेगनेंट हो गई तो उसे गर्भपात की गोली खिला दिया।

मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई

17 सितंबर को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उड़िसा के सुंदरगढ़ में अपने जीजा के घर उसे तीन दिन रखा। आरोपी ने इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। 20 सितंबर को आरोपी जब पीड़िता को कहीं और ले जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग को पकड़ लिया था, लेकिन आरोपी भाग निकला था। इसके बाद पुलिस ने जीजा साले को सुंदरगढ़ के एक गांव से पकड़ लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story