Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: गौशाला में दुष्कर्म, 55 साल के बुजुर्ग ने 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर बालिका के साथ किया दुराचार...लोगों में आक्रोश

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में गौशाला घर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur News: गौशाला में दुष्कर्म, 55 साल के बुजुर्ग ने 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर बालिका के साथ किया दुराचार...लोगों में आक्रोश
X
By Sandeep Kumar

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। 13 साल की मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ 55 साल के बुजुर्ग ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता बालिका के परिजनों की शिकायत पर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। जशपुर पुलिस ने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।

जानिए पूरी घटना

थाना दुलदुला क्षेत्र के एक ग्राम की 13 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीया बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले मे बीएनएस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पीड़िता की बड़ी मां की शिकायत के मुताबिक, उनकी नाबालिग भतीजी मानसिक रूप से कमजोर है और उनके साथ ही घर में रहती है। 7 मार्च की सुबह वे लोग मजदूरी करने गए थे। घर में उनकी भतीजी थी। शाम में लौटे तो भतीजी रो रही थी, उन्होंने जब उससे पूछा तो उसने खुद के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी।

पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय नाना ने उसे अपने साथ घर के पास गौशाला में ले गया और फिर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण कराया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी 55 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफतार किया। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है। साथ ही आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

जशपुर पुलिस ने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story