Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: युवती हुई हवस की शिकार: इलाज के नाम पर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार

Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती से उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur News: युवती हुई हवस की शिकार: इलाज के नाम पर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, फर्जी आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
X

Jashpur News

By Chitrsen Sahu

Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती से उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते उस युवती को अपने झांसे में लिया। इसके बाद जशपुर में उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी तरह होटल संचालक को दी और फिर सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में हुई थी जान पहचान

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अंबिकापुर में रहती है। 15 दिसंबर को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले मंगल भवन में आयोजित आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में वो पैर में दर्द की शिकायत लेकर गई थी। तभी उसकी मुलाकात राम प्रताप सिंह से हुई थी, जिसने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताया था। तभी से दोनों के बीच दवाई को लेकर बातचीत हो रही थी।

बड़े डॉक्टर से इलाज का दिया झांसा

14 दिसंबर को आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि जशपुर में सीनियर डॉक्टर आ रहे हैं और वो उसका इलाज बड़े डॉक्टर से करा देगा। पीड़िता भी उसकी बातों में आ गई और उसकी बाइक में उसके साथ जशपुर जाने के लिए निकली, तभी आरोपी ने बीच जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी जब उसे जशपुर लेकर जा रहा था,तभी उसने पानी पीने का बहाना किया और फिर एक होटल संचालक को इसकी जानकारी दी। होटल संचालक ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इसके कब्जे से छुड़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story