Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: दो गांजा तस्कर कांस्टेबल गिरफ्तार, 24 पैकेट गांजा जब्त, जानिए पूरा मामला

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के आरोप में दो पुलिस आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से 24 पैकेट गांजा जब्त किया गया है। घटन कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

Jashpur News: दो गांजा तस्कर कांस्टेबल गिरफ्तार, 24 पैकेट गांजा जब्त, जानिए पूरा मामला
X
By Sandeep Kumar

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरक्षक का नाम धीरेन्द्र मधुकर और आरक्षक अमित त्रिपाठी है।

जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहत है और गांजा बेचता है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया। रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर 37 वर्ष और आरक्षक अमित त्रिपाठी 35 वर्ष शामिल थे। दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story