Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर हूं, नौकरी चाहिए तो देने होंगे रूपये, लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार...

Jashpur News: छत्तीसगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बेरोजगार युवकों से ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

Jashpur News: कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर हूं, नौकरी चाहिए तो देने होंगे रूपये, लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार...
X
By Sandeep Kumar

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अफसर बताकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दो युवकों से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। ठगी के रूपयों से आरोपी ने खुद का कर्ज और खाने-पीने में उड़ाया था। पीड़ितों की शिकायत में कार्रवाई करते हुये आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खुद को अधिकारी बताकर लिया झांसे में

दरअसल, 16 फ़रवरी को रोहित खाखा (23 वर्ष) निवासी ग्राम इचकेला, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी प्रदीप पंडा का रोहित की मां के साथ परिचय हुआ था। इसी दौरान आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा रोहित की मां को बरगलाते हुए बताया कि वह कलेक्ट्रेट में एक बड़ा अधिकारी है और कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की आवश्यकता है। अगर परिचित में कोई व्यक्ति हो तो वह उसकी नौकरी लगवा सकता है, जिस पर पीड़ित की मां आरोपी प्रदीप के झांसे में आ गई व बोली कि मेरे बेटे की नौकरी लगवा दो, जिस पर आरोपी प्रदीप पंडा के द्वारा बोला गया कि नौकरी लगवाने में 50 हजार रु लगेगा, जिस पर माह जनवरी 2026 में प्रार्थी की मां के द्वारा झांसे में आकर आरोपी को शुरू में 50 हजार रु दे दिया गया था।

सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी

कुछ दिनों के बाद आरोपी प्रदीप पंडा घर आया और रोहित व मां के द्वारा नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर के संबंध में 1लाख 50 हजार रु की मांग किया। आरोपी ने बोला कि कल ही ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, जिस पर प्रार्थी की मां आरोपी की बातों में आकर गांव की जमीन को गिरवी रख आरोपी प्रदीप पंडा को डेढ़ लाख रुपए दे दी।

आरोपी प्रदीप पंडा ने फिर प्रार्थी की मां को बरगलाते हुए बताया कि सिक्यूरिटी गार्ड का एक पद और खाली है, अगर किसी को लगवाना है तो बताओ, जिस पर प्रार्थी की मां के द्वारा ठूठी अंबा निवासी रिश्तेदार उमेश भगत को नौकरी के संबंध में बताया। उमेश भगत की मां के द्वारा भी आरोपी प्रदीप पंडा को अपने बेटे की सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने हेतु 2 लाख 35 हजार रु को दे दिया।

पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

रुपये देने के बाद आरोपी प्रदीप से नौकरी की बात करने पर टालमटोल करने लगा। प्रार्थी को ठगी का अहसास होने पर सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़ितों की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सिटी कोतवाली जशपुर में ठगी के लिए आरोपी प्रदीप पंडा के विरुद्ध बीएनएस की धारा धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

आरोपी प्रदीप पंडा को जशपुर से एक हॉटल से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी प्रदीप के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। साथ ही ठगी की रकम से खुद की उधारी को चूकता कर, टेबल कुर्सी, कंप्यूटर खरीदकर खाने पीने में खर्च कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी प्रदीप पंडा की भट्टी रोड जशपुर में स्थित तथाकथित ऑफिस से कुर्सी, टेबल, कम्प्यूटर इत्यादि को भी पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया है।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story