Begin typing your search above and press return to search.

Jashpur News: CG में अवैध धान से भरी दो गाड़ी पकड़ाई: 12 टन धान जब्त, खपाने की थी तैयारी

Avaidh Dhan Pakdai: जशपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी जारी है। साथ ही पुलिस की ओर से अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध धान से लदे दो वाहनों को पकड़ा (Avaidh Dhan Pakdai) है, जिसके अंदर से लाखों की अवैध धान पकड़ी गई है।

Jashpur News: CG में अवैध धान से भरी दो गाड़ी पकड़ाई: 12 टन धान जब्त, खपाने की थी तैयारी
X
By Chitrsen Sahu

Avaidh Dhan Pakdai: जशपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी जारी है। साथ ही पुलिस की ओर से अवैध धान खरीदी-बिक्री के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध धान से लदे दो वाहनों को पकड़ा (Avaidh Dhan Pakdai) है, जिसके अंदर से लाखों की अवैध धान पकड़ी गई है।

अवैध धान लोड टाटा आईसर ट्रक पकड़ाया

यह पूरा मामला लोदाम थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को 25 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड से धान लोड टाटा आईसर ट्रक पोड़ी गांव होते हुए जशपुर की ओर आ रही है। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिसके अंदर से 12 टन 40 किलो अवैध धान बरामद किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रहने वाले टाटा आईसर ट्रक चालक केश कुमार को भी पकड़ लिया।

अवैध धान लोड पिकअप पकड़ाया

इसी के साथ ही पुलिस को एक और सूचना मिली कि धान लोड पिकअप झारखंड से जोड़तेला गांव होते हुए जशपुर आ रही है। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने पिकअप को जोड़तेला गांव के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान उसके अंदर से 50 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। इसी के साथ ही पुलिस ने पिकअप चालक विनय कुमार और मालिक संजय प्रसाद को भी पकड़ा, जो कि झांरखंड के गुमला जिले में रहने वाले है।

3.5 लाख रुपए की अवैध धान जब्त

इस तरह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध धान से भरे टाटा आईसर ट्रक और पिकअप को पकड़ा है। इसके अंदर से 12 टन 90 किलो अवैध धान बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित किमत 3.5 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस ने दो चालक सहित मालिक को भी पकड़ा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आगे भी अवैध धान खरीदी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story